यह ख़बर 30 मार्च, 2014 को प्रकाशित हुई थी

श्रीलंकाई नौसेना अधिकारियों ने भारतीय मछुआरों को साफ्ट ड्रिंक्स और मिठाई पेश की

रामेश्वरम:

कच्चातिवू में मशीन युक्त नौकाओं से मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों के हैरत की उस वक्त इंतहा नहीं रही, जब श्रीलंकाई नौसेनाकर्मियों ने न सिर्फ उन्हें मछली पकड़ने की इजाजत दे दी, बल्कि उन्हें कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाई की पेशकश की।

मछुआरा संघ के स्थानीय नेता एमेरित ने बताया कि श्रीलंका के नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों के साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया और उनके साथ गपशप भी की।

श्रीलंकाई नौसैनिकों का यह दोस्ताना बर्ताव श्रीलंका की जेलों में बंद तमिलनाडु के मछुआरों की रिहाई के बाद दिखा है।

पहले, स्थानीय मछुआरों की आम शिकायत थी कि कच्चातिवू के पास मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना उनपर हमले करती है।

उधर, श्रीलंका ने अकसर तमिलनाडु के मछुआरों पर आरोप लगाया है कि वे उनकी जलसीमा में घुस जाते हैं, जबकि भारतीय मछुआरों का कहना होता था कि वह अपने परंपरागत इलाकों में ही मछली पकड़ते हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को वहां की जेलों में बंद सभी 98 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया था।