यह ख़बर 15 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुख्यमंत्री तो नहीं रहा, लेकिन मिशन रहेगा जारी, जो कर सकता हूं, करता रहूंगा : केजरीवाल

नई दिल्ली:

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को विधानसभा में जनलोकपाल बिल के पास नहीं होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को ही केजरीवाल ने उपराज्यपाल नजीब जंग को इस्तीफे की चिट्ठी सौंप दी।

इस्तीफे के बाद की सुबह केजरीवाल के घर उनसे मिलने के लिए लोगों को तांता लगा हुआ था। केजरीवाल अपने समर्थकों से मिलने निकले। उन्होंने लोगों को मुस्कुराते हुए कहा कि अब मैं मुख्यमंत्री नहीं हूं, लेकिन मिशन जारी रहेगा,  जो कर सकता हूं, उसे  करूंगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पहले केजरीवाल जनता दरबार लगाया करते थे, जहां बड़ी तादाद में लोग उनसे मिलने आया करते थे वही सिलसिला आज भी उनके घर के बाहर देखने को मिला।