नगालैंड : तुइनसांग में सेना ने NSCN-K के 6 उग्रवादियों को मार गिराया

नगालैंड : तुइनसांग में सेना ने NSCN-K के 6 उग्रवादियों को मार गिराया

कोहिमा:

सेना ने नगालैंड के तुइनसांग ज़िले में विद्रोही गुट एनएससीएन-के,  के छह संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया है।

सुरक्षाबलों ने इस उग्रवादी संगठन के खिलाफ़ अपनी कार्रवाई तब और ज़्यादा तेज़ कर दी थी जब इस गुट ने मार्च महीने में केंद्र सरकार के साथ की गई सीज़फायर संधि को रद्द कर दिया था। इस गुट ने जून महीने में मणिपुर में सेना के एक काफ़िले पर हमला कर 18 फौजियों की हत्या कर दी थी। इस हमले में 11 अन्य लोग घायल हुए थे।          

इस घटना के चार दिन भारत से एक विशेष दल ने सीमापार जाकर म्यांमार में दो उग्रवादी कैंपों को नष्ट कर कम से कम 50 विद्रोहियों को मार गिराया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसी महीने की शुरुआत में पीएम मोदी ने एनएससीएन के आईएम गुट के साथ शांति की घोषणा की थी ताकि राज्य में लंबे समय से चल रहा विद्रोह बंद हो।