यह ख़बर 25 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ओडिशा में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

खास बातें

  • ओडिशा में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के एक शहर में शुक्रवार को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में इस दिन का सर्वाधिक था।
भुवनेश्वर:

ओडिशा में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राज्य के एक शहर में शुक्रवार को तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में इस दिन का सर्वाधिक था।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि सम्बलपुर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

दो अन्य शहर सुंदरगढ़ और हीराकुंड में तापमान क्रमश: 46 डिग्री सेल्सियस और 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य कई शहरों में भी 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किए गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर और पास के एक अन्य शहर कटक में हालांकि तापमान क्रमश: 42 और 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को भी गर्मी की स्थिति लगभग ऐसी ही रहेगी।