यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पाक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वीजा की सुविधा पर भारत ने लगाई रोक

खास बातें

  • भारत ने नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के वरिष्ठ नागरिकों को आगमन पर वीजा की सुविधा के अमल पर आज रोक लगा दी।
नई दिल्ली/ इस्लामाबाद:

भारत ने नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान के वरिष्ठ नागरिकों को आगमन पर वीजा की सुविधा के अमल पर आज रोक लगा दी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही इस सुविधा पर कई एजेंसियों द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद लगातार जारी तनाव के कारण ऐसा किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पाकिस्तान के 65 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को आगमन पर वीजा की सुविधा आज से अटारी समेकित चेक पोस्ट पर शुरू की जानी थी । भारत और पाकिस्तान के बीच नया वीजा समझौता सितंबर 2012 में हुआ था।