यह ख़बर 16 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महाराष्ट्र में मंत्री का पीए छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

खास बातें

  • महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निजी सहायक को 28 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मुम्बई:

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निजी सहायक को 28 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय कुमार गावित के निजी सहयोगी विष्णु पाटील को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि पाटील उसे नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया था। पीड़िता ने बताया, "पाटील ने इस सिलसिले में चर्चा करने के लिए रात्रिभोज पर बुलाया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।" कई बार सम्पर्क की कोशिश करने के बावजूद मंत्री से बात नहीं हो सकी। पाटील को शनिवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com