यह ख़बर 25 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हजारिका, मिरांडा को पद्मविभूषण, शबाना को पद्मभूषण

खास बातें

  • केन्द्र ने भूपेन हजारिका तथा कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा को मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की भी घोषणा की है।
नई दिल्ली:

भारत सरकार ने भूपेन हजारिका तथा कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा को मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। बुधवार को जारी की गई सूची में 19 महिलाओं सहित 109 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनमें पांच को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मविभूषण, 27 को तीसरे बड़े सम्मान पद्मभूषण तथा 77 लोगों को चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाज़ा गया है।

पद्मविभूषण से सम्मानित होने वालों में डॉक्टर कांतिलाल हस्तिमल संचेती भी शामिल हैं, जो प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे के डॉक्टर हैं। पद्मभूषण से सम्मानित होने वालों में अभिनेत्री शबाना आज़मी, फिल्म निर्देशक मीरा नायर, तथा सिविल सर्वेन्ट रोनेन सेन शामिल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com