पाकिस्तान की जेलों से लौट रहे 163 मछुआरों में 11 साल का बच्चा भी

पाकिस्तान की जेलों से लौट रहे 163 मछुआरों में 11 साल का बच्चा भी

पीएम नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ (फाइल फोटो)

नई दिल्ली/कराची:

पाकिस्तान की जेलों से रविवार को रिहा किए गए 163 भारतीय मछुआरे आज भारत लौट आएंगे। पाकिस्तानी अधिकारी इन मछुआरों को वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप देंगे।

भारत लौट रहे इन मछुआरों को पाकिस्तानी सामाजिक संगठनों की ओर से तोहफ़े दिए जाने की भी ख़बर है।

इन मछुआरों को लाधी और मालिर की जेलों से रिहा किया गया था। इनमें 11 साल एक बच्चा भी शामिल है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद सद्भावना के तौर पर इन मछुआरों को रिहा किया जा रहा है।

दोनों पक्षों ने अपनी अपनी हिरासत में बंद एक दूसरे देश के मछुआरों को 15 दिनों में रिहा करने का निर्णय लिया था। यह दोनों देशों के बीच एक बड़ा मानवीय मुद्दा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को सौंपी गई सूची के मुताबिक, पाकिस्तानी जेलों में 355 भारतीय मछुआरे बंद हैं जबकि भारतीय जेलों में 27 पाकिस्तानी मछुआरे हैं।
(इनपुट्स भाषा से भी)