यह ख़बर 21 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कसाब की फांसी के बारे में पाकिस्तान को सूचित किया था : शिंदे

खास बातें

  • केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि कसाब को फांसी दिए जाने के साथ ही हमने 26/11 के मुंबई हमला मामले की न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। शिंदे ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने कसाब का शव नहीं मांगा है।
नई दिल्ली / मुंबई:

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय मिशन ने पाकिस्तान की सरकार को पत्र के जरिये अजमल कसाब को फांसी दिए जाने के बारे में सूचित किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पत्र लेने से मना कर दिया, जिसके बाद फैक्स से पत्र भेजा गया। शिंदे ने कहा कि कसाब को फांसी दिए जाने के साथ ही हमने 26/11 के मुंबई हमला मामले की न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

शिंदे ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने कसाब का शव नहीं मांगा है। कसाब को फांसी से पहले नहलाया गया और जब उसकी आखिरी इच्छा पूछी गई, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।