बादल ने कांग्रेस को ‘सिखों का नंबर एक दुश्मन’, आप को ‘हताश’ नौसिखिया कहा

बादल ने कांग्रेस को ‘सिखों का नंबर एक दुश्मन’, आप को ‘हताश’ नौसिखिया कहा

पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (फाइल फोटो)

फतेहगढ़ साहिब:

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस पर हमला करते हुए उसे ‘सिखों का नंबर एक दुश्मन’ और आप को ‘हताश नौसिखियों की जमात’ कहा जो दिल्ली में ‘असफल’ हो गयी।

बादल ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ गैरजिम्मेदार नेता अपने क्षुद्र स्वार्थ के लिए पंथ के आधार पर लोगों को बांटने और देश की अखंडता को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह राज्यस्तरीय शहीदी सम्मेलन के दौरान फतेह सिंह और जोरावर सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस को सिखों का नंबर एक दुश्मन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक साबित तथ्य है कि उसने उसकी राजधानी, नदी जल में वैध हिस्सा और पंजाबी भाषी इलाकों को वंचित कर नाइंसाफी की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आम आदमी पार्टी के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये हताश नौसिखिये लोग हैं जिन्हें जनता ने खारिज कर दिया है और उसकी दिल्ली प्रशासनिक नाकामी का मॉडल राज्य चलाने में अक्षमता का प्रतीक है।