यह ख़बर 14 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पटना की रेलवे कॉलोनी में डबल मर्डर से सनसनी फैली

खास बातें

  • बिहार की राजधानी पटना में एक डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक बारह वर्षीय बच्चे और उसकी मां की उसके ही घर में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई।
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में एक डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक बारह वर्षीय बच्चे और उसकी मां की उसके ही घर में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई।

बच्चे के पिता को भी बुरी तरह से पीटा गया है जो अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पटना में यह पहला डबल मर्डर मामला है। पुलिस के अनुसार यह हमला गुरुवार की दोपहर रेलवे कॉलोनी में हुआ। पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस अभी तक इस घटना को अंजाम देने वालों का पता नहीं लगा पाई है।