रांची सहित झारखंड के शहरी क्षेत्रों में चलेंगे हरे और गुलाबी रंग के ऑटोरिक्शा

रांची सहित झारखंड के शहरी क्षेत्रों में चलेंगे हरे और गुलाबी रंग के ऑटोरिक्शा

रांची:

झारखंड में अब नगर निगम और नगर पालिका के शहरी क्षेत्रों में चलने वाले ऑटो रिक्शे का रंग हरा और महिलाओं के नाम पर पंजीकृत एवं महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले ऑटोरिक्शे का रंग गुलाबी होगा।

झारखंड के मंत्रिमंडल सचिव एन.एन. पांडेय ने रांची में संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने 2011 के मोटर वाहन अधिनियम की नियमावली में संशोधन कर अब नगर निगम और नगर पालिका के शहरी क्षेत्रों में चलने वाले ऑटोरिक्शे का रंग हरा अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा महिला ऑटोरिक्शा चालकों द्वारा चलाए जाने वाले ऑटोरिक्शे का रंग गुलाबी तय किया गया है।

मंत्रिमंडल ने अहमदाबाद के राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की मदद से झारखंड इंस्टीट्यूट आफ क्राफ्ट एंड डिजाइन की रांची में स्थापना का फैसला किया है। इस संस्थान की स्थापना के लिए 56 करोड़, दो लाख रुपये व्यय की भी स्वीकृति दी गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक अन्य अहम फैसले में सरकार ने चाइबासा जिले में कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए 43 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जिन सरकारी कार्यालयों में सप्ताह में छह दिन कार्य की व्यवस्था है वहां अब 16 दिनों के आकस्मिक अवकाश को बढ़ाकर 18 दिन स्वीकृत किया गया है।