यह ख़बर 03 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

जापान की सफल यात्रा पूरी कर स्वदेश पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी की अगवानी करतीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की सफल यात्रा पूरी करके बुधवार को स्वदेश लौट आए। मोदी के दौरे के दौरान जापान ने अगले पांच सालों में भारत को विकास परियोजनाओं के लिए 35 अरब डॉलर देने का वादा किया। वहीं दोनों पक्षों ने रणनीतिक सहयोग नए स्तर तक ले जाने पर भी सहमति जताई।

मोदी जापान की पांच दिवसीय यात्रा पूरी करके दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। जापान यात्रा के दौरान मोदी क्योटो और टोक्यो गए। मोदी ने इस दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और देश के अन्य नेताओं से मुलाकात की।

मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा आदान-प्रदान, स्वच्छ ऊर्जा में सहयोग, सड़क एवं राजमार्ग, स्वास्थ्य एवं महिला विषयक समझौते शामिल हैं। इसके अलावा दोनों पक्षों ने संबंधों को नए स्तर पर ले जाने की प्रतिबद्धता भी जताई।

जापान ने इसके साथ ही छह भारतीय संस्थाओं पर से प्रतिबंध हटा लिया, जिनमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) भी शामिल है। यह प्रतिबंध 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद लगाया गया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com