तंज़ानिया : स्वागत समारोह में PM मोदी और राष्ट्रपति मागुफुली ने मिलाई 'ताल से ताल'

तंज़ानिया : स्वागत समारोह में PM मोदी और राष्ट्रपति मागुफुली ने मिलाई 'ताल से ताल'

खास बातें

  • दार-ए-सलाम में पीएम मोदी के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया
  • उन्होंने राष्ट्रपति मागुफुली के साथ मिलकर नगाड़ों पर हाथ आज़माया
  • भारतीय समुदाय से मुलाकात भी होगी
दार-ए-सलाम:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी महाद्वीप में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तंजानिया के राष्ट्रपति मगुफुली के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। उनकी बातचीत विशेष तौर आर्थिक क्षेत्र में संबंध बढ़ाने पर केंद्रित थी।
 


प्रधानमंत्री के यहां स्टेट हाउस पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘एक भव्य स्वागत, पूर्वी अफ्रीकी अंदाज में। तंजानिया में प्रधानमंत्री की वार्ताएं दार एस सलाम के स्टेट हाउस में शुरू।’ चार अफ्रीकी देशों के दौरे पर निकले प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के तीसरे चरण में कल देर रात यहां पहुंचे थे। उन्होंने तंजानियाई राष्ट्रपति के साथ लगभग एक मिनट तक ड्रम भी बजाया।
 
स्वरूप ने कहा, ‘भारत और अफ्रीका की ताल की नयी धुनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मगुफुली जेपी ने ड्रम बजाया।’ पीएम मोदी और राष्ट्रपति मगुफुली ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ताओं से पहले आपस में वार्ता की। स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मगुफुली जे पी के बीच आपसी वार्ता हो रही है।’ मोदी ने अपनी यात्रा से पहले कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य अफ्रीका में एक महत्वपूर्ण मित्र यानी तंजानिया के साथ संबंधों को बढ़ावा देना है।
 

वह ‘सोलर ममास’ से भी मुलाकात करेंगे। यह अफ्रीका की ग्रामीण महिला सौर इंजीनियरों का एक समूह है, जिसे भारत सरकार के सहयोग वाले कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया गया है, ताकि वे सौर लैंप और सौर प्रकाश करने वाली अन्य चीजों का उत्पादन, इस्तेमाल, मरम्मत और रखरखाव अपने गांव में कर सकें।
 
डरबन सिटी में पीएम मोदी
 
यहां आने से पहले मोदी ने मोजांबीक और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की। वह केन्या भी जाएंगे।  अफ्रीका की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हाइड्रोकार्बनों, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि एवं खाद्य के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com