विकलांगों के पास अतिरिक्‍त शक्ति, उन्‍हें विकलांग नहीं 'दिव्‍यांग' बोलें : मन की बात में पीएम मोदी

विकलांगों के पास अतिरिक्‍त शक्ति, उन्‍हें विकलांग नहीं 'दिव्‍यांग' बोलें : मन की बात में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर अपने चर्चित कार्यक्रम 'मन की बात' में देशवासियों को क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उम्‍मीद जताई कि नए साल में देश-दुनिया को आतंकवाद से मुक्ति मिलेगी। साथ ही पीएम ने घोषणा की कि आगामी 16 जनवरी को भारत सरकार 'स्टार्टअप इंडिया', 'स्टैंड अप इंडिया' का एक्शन प्लान लॉन्च करेगी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान एक खास बात भी कही कि जिन्हें हम विकलांग के रूप में जानते हैं, ईश्वर ने उन्‍हें अतिरिक्‍त शक्ति दी है। क्यों न हम विकलांग की जगह पर दिव्यांग शब्द का उपयोग करें।

मुख्‍य बातें
 

  • हम लोगों ने क्रिसमस का पर्व मनाया, अब नये वर्ष के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।
  • भारत एक ऐसा देश है, जहां पर 'त्योहार ड्रिवेन इकॉनॉमी' है। समाज के ग़रीब तबक़े के लोगों की आर्थिक गतिविधि का वो कारण बनता है।
  • सभी देशवासियों को क्रिसमस और 2016 के नववर्ष की भी की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
  • वर्ष 2016 ढेरों खुशियाँ लेकर आए। दुनिया, आतंकवाद, ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक आपदायें, मानव सृजित संकटों से मुक्त हो।
  • टूरिस्ट डेस्टिनेशन, टूरिस्ट प्लेस, यात्रा धाम, प्रवास धाम, पर स्वच्छता के संबंध में विशेष आग्रह रखना चाहिए।
  • मध्य प्रदेश के भोजपुरा गांव में एक कारीगर दिलीप सिंह मालविया ने एक अनूठा काम किया है। उन्होंने तय किया कि अगर कोई मेटेरियल उपलबध करता है तो शौचालय बनाने की मज़दूरी वो नहीं लेंगे। वह 100 शौचालयों का निर्माण कर चुके हैं। उन्‍हें बहुत-बहुत बधाई।
  • अनेक लोगों के अथक प्रयास की वजह से देश बहुत तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है।
  • सामान्य परिवार के लोग जो कभी बैंक के दरवाज़े तक नहीं पहुंच पाते थे, 'मुद्रा योजना' के तहत आसान ऋण पा रहे हैं।
  • दुनिया योग से आकर्षित हुई। विश्‍व ने जब 'अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाया तब हमें विश्वास पैदा हुआ कि वाह, ये है हिन्दुस्तान।
  • भारत सरकार, राज्य सरकारों ने जब से गांवों में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया है। गांव में बिजली पहुंचने की ख़बर आती रहती है।
  • एक सामान्य नागरिक भी अपने मोबाइल फ़ोन पर 'नरेन्द्र मोदी ऐप' को डाउनलोड करके मुझसे जुड़ सकता है।
  • 16 जनवरी को भारत सरकार 'स्टार्टअप इंडिया', 'स्टैंड अप इंडिया' का एक्शन प्लान लॉन्च करने वाली है।
  • इस कार्यक्रम में आईआईटी, आईआईएम, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एनआईटी को लाइव कनेक्टिविटी के द्वारा जोड़ा जाएगा।
  • स्टार्टअप के संबंध में हमारे यहां एक सोच बन गई है कि डिजिटल वर्ल्ड,आईटी प्रोफेशन के लिए ही स्टार्टअप है।स्टार्टअप के संबंध में हमारे यहां एक सोच बन गई है कि डिजिटल वर्ल्ड,आईटी प्रोफेशन के लिए ही स्टार्टअप है। हमें इसमें भारत की आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव लाना है।
  • देश के नौजवानों के पास प्रतिभा है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया हिन्दुस्तान के हर कोने में फैलना चाहिए।
  • 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जन्म-जयंती है। देश के कोटि-कोटि लोगों को विवेकानंद जी से प्रेरणा मिलती रही है।
  • 1995 से 12 जनवरी विवेकानंद जयंती को नेशनल यूथ फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह फेस्टिवल 12 से 16 जनवरी तक रायपुर में होने वाला है, जिसकी थीम 'इन्डियन यूथ: ऑफ़ डेवलपमेंट स्किल एंड हारमनी' है। हिंदुस्तान के कोने-कोने से, 10,000 से ज़्यादा युवा इकट्ठे होने वाले हैं और एक लघु भारत का दृश्य वहां पैदा होने वाला है। आप फेस्टिवल के संबंध में 'नरेन्द्र मोदी ऐप' पर सीधे मुझे अपने विचार और सुझाव भेजिए।
  • जिन्हें हम विकलांग के रूप में जानते हैं, ईश्वर ने उनको अतिरिक्‍त शक्ति दी है। अलग शक्ति का निरूपण किया होता है।
  • क्यों न हम विकलांग की जगह पर दिव्यांग शब्द का उपयोग करें। ये वो लोग हैं, जिनके पास वो ऐसा एक अंग है, जिसमें दिव्यता है।
  • सुगम्य भारत अभियान के तहत फिजिकल और वर्चुअल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार कर उन्हें दिव्यांग लोगों के लिए सुगम्य बनाएंगे।
  • 'डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम' (पहल) को गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिल गया है, अब ये सफलतापूर्वक लागू कर दी गई है।
  • नवंबर तक 15 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता पहल योजना के लाभार्थी बन चुके हैं। न कोई बिचौलिया, न सिफ़ारिश, न भ्रष्टाचार।
  • हमारा संविधान हमें बहुत अधिकार देता है, लेकिन कर्तव्य पर भी बल देता है, देखा गया है कि कर्तव्य की चर्चा बहुत कम होती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com