यह ख़बर 24 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई : अपने ही अपराध का वीडियो वॉट्सऐप पर डाला, तीन गिरफ्तार...

मुंबई:

अम्बोली पुलिस ने अपहरण, पिटाई और मोबाइल से वीडियो बनाकर वॉट्सऐप पर डालने के आरोप में तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

गिरफ्तार लड़कों में से एक रिटायर आईएएस का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित मीठीबाई कॉलेज का छात्र है। मुख्य आरोपी हैरिश खान नहीं चाहता था कि उसकी परिचित लड़की से वो बात करे। इसलिए नाराज होकर उसने अपने तीन साथियों की मदद से पहले उसे अगवा किया, पीटा और मांफी मंगवाने के बाद ये धमका कर छोड़ दिया कि पुलिस में जाएगा तो और पिटाई करूंगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

डर की वजह से पीड़ित लड़के ने घर पर भी कुछ नहीं बताया। लेकिन दो दिन पहले उसकी पिटाई का वीडियो वॉट्सऐप पर दिखा। पिता के पूछने पर उसने जब हकीकत बयां कि तब पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
 
पुलिस ने मुख्य आरोपी हैरिश खान सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक अब भी फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी हैरिश खान रिटायर्ड आईएएस का बेटा है। हालांकि पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है।