दहेज प्रताड़ना मामले में जल्द जारी होगा 'राधे मां' को सम्मन : पुलिस

दहेज प्रताड़ना मामले में जल्द जारी होगा 'राधे मां' को सम्मन : पुलिस

राधे मां (फाइल तस्वीर)

मुंबई:

मुंबई पुलिस स्वयंभू साध्वी 'राधे मां' को जल्द ही सम्मन जारी करेगी ताकि दहेज प्रताड़ना के मुकदमे में उनका बयान दर्ज किया जा सके।

पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन) धनंजय कुलकर्णी ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों से मुंबई से बाहर रहीं राधे मां आज शहर लौट आई। हम पहले उनके खिलाफ सम्मन जारी करेंगे। इसके बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा।'

पुलिस के मुताबिक, 32 साल की एक महिला ने विवादित 'साध्वी' पर आरोप लगाया था कि वह उसके ससुराल वालों को उससे दहेज मांगने के लिए उकसा रही है। शिकायतकर्ता के ससुराल के लोग कई सालों से 'राधे मां' के अनुयायी हैं।

कांदिवली पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर मुकुंद पवार ने कहा, 'पुलिस ने अब तक छह लोगों को सम्मन जारी किया है, जिसमें शिकायतकर्ता के ससुराल के लोग भी शामिल हैं। बहरहाल, 'राधे मां' को सम्मन नहीं जारी किया गया है, जो इस मामले में सातवीं आरोपी है।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने बताया कि छह आरोपियों के बयान कल से दर्ज किए जाएंगे।