यह ख़बर 02 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई मेंं लगभग 40 प्रतिशत इलाकों में बिजली गुल

मुंबई:

मुंबई के कई इलाकों में बिजली कट गई है। महालक्ष्मी, परेल, सिवड़ी और दादर इलाकों में बिजली की समस्या बताई जा रही है। आज सुबह करीब 9.40 से बिजली गई है। बताया जा रहा है कि करीब 40 प्रतिशत इलाके में बिजली की सप्लाई पर असर पड़ा है।

जानकारी मिली है कि ट्रॉम्बे में बिजली उत्पादन में समस्या की वजह से टाटा पावर की सप्लाई ट्रिप कर गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जा रहा है कि अधिकतर उपभोक्ता बेस्ट के हैं और उनकी संख्या करीब 10 लाख तक हो सकती है।