पीएम नरेंद्र मोदी की बधाई पर राहुल गांधी का थैंक्यू

पीएम नरेंद्र मोदी की बधाई पर राहुल गांधी का थैंक्यू

राहुल गांधी की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी आज 45 वर्ष के हो गए।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।"

इस पर राहुल ने ट्वीट करके थैंक्यू कहा। कई साल बाद, राहुल अपने जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में होंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाने के लिए व्यापक इंतजाम किया है।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com