यह ख़बर 04 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बिहार कोई विदेश नहीं, जो सरकार की इजाजत लें : चव्हाण

खास बातें

  • मुंबई की हिंसा को लेकर बिहार से हुई गिरफ्तारी के मामले में महाराष्ट्र और बिहार के बीच के आपसी झगड़े के मामले में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी कूद पड़े हैं।
मुंबई:

मुंबई की हिंसा को लेकर बिहार से हुई गिरफ्तारी के मामले में महाराष्ट्र और बिहार के बीच के आपसी झगड़े के मामले में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी कूद पड़े हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक चव्हाण ने बिहार के मुख्यमंत्री पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।

चव्हाण ने कहा है कि बिहार कोई विदेश नहीं है जहां से किसी आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले सरकार की इजाजत लेनी पड़े।  दरअसल, मुंबई हिंसा के सिलसिले में बिहार से एक आदमी अब्दुल कादिर की गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों राज्यों के बीच तलवारें ठनी हुई हैं। बगैर, सूचना के गिरफ्तारी पर बिहार ने ऐतराज जताया था, जिस पर राज ठाकरे ने बिहार सरकार को चेतावनी दी थी। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र सरकार पर राज ठाकरे जैसे लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बिहार पर चव्हाण से पहले राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भी बयानबाजी कर चुके हैं। उद्धव ने तो यहां तक कह दिया कि मुंबई आने के लिए बिहार के लोगों को परमिट दिया जाना चाहिए। इसे लेकर नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।