यह ख़बर 18 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रायबरेली : छात्राओं ने रोका प्रियंका वाड्रा का काफिला

खास बातें

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा के यहां पहुंचने पर एक स्थानीय संस्थान की लड़कियों के एक समूह ने उनके काफिले को रोककर महिलाओं के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।
रायबरेली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा के यहां पहुंचने पर एक स्थानीय संस्थान की लड़कियों के एक समूह ने उनके काफिले को रोककर महिलाओं के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।

अपनी मां के संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर सुबह फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद अपने काफिले के साथ जा रही प्रियंका को सिविल लाइंस क्रॉसिंग के पास एक स्थानीय कोचिंग संस्थान की छात्राओं ने रोक लिया और उनसे महिलाओं की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर शिकायत की।

छात्राओं ने उनसे यह भी कहा कि रायबरेली संसदीय क्षेत्र में केन्द्र सरकार के कोष से क्षेत्र में किए जा रहे कार्य भी ढंग से नहीं कराये जा रहे और गड़बड़ियां की जा रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रियंका ने छात्राओं की बात को ध्यान से सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि वह उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेंगी और इतना ही नहीं इस संबंध में उनसे विस्तृत बातचीत भी करेंगी। वह भूयेमउ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक करने के बाद आज शाम दिल्ली वापस चली जाएंगी।