यह ख़बर 16 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने देखी संसद

नई दिल्ली:

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान बुधवार को अपने कुछ मित्रों के साथ संसद भवन देखने आए और उन्होंने लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाती 14-वर्षीय रेहान ने मोहीकान शैली का हेयर स्टाइल बनाया हुआ था। वह सेंट्रल हॉल भी गए और सोनिया गांधी के संसद भवन स्थित कार्यालय में भी कुछ समय बिताया।

संसद के उनके दौरे के बारे में पूछे जाने पर रेहान ने कहा, यह अच्छा था। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान अक्सर अपने बेटे और बेटी मिराया को साथ ले जाती रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com