यह ख़बर 01 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

गैंगरेप मामला : नहीं थम रहा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन जारी

खास बातें

  • जंतर-मंतर पर बीते आठ दिनों से एक शख्स राजेश गंगवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वह सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली:

दिल्ली गैंगरेप मामले के चलते नए साल के मौके पर भी जंतर-मंतर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने के लिए लोगों का जुटना जारी है। मौसम का सबसे सर्द दिन होने के बावजूद सुबह से ही यहां लोग आ रहे हैं। जंतर-मंतर पर बीते आठ दिनों से एक शख्स राजेश गंगवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का नौवां दिन है।कुल दो लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

गौरतलब है कि भीषण ठंड के बावजूद यहां लोग जुटे हुए हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रदर्शनकारी सिर्फ और सिर्फ इंसाफ की मांग कर रहे हैं। लोगों ने पीड़ित लड़की की मौत पर संवेदना तो व्यक्त की ही है, साथ ही नेताओं को जाग जाने की चेतावनी भी दे दी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रदर्शनकारी महिलाओं के साथ हो रहे किसी भी तरह के शोषण को बंद करने की मांग कर रहे हैं और ऐसा करने वालों को सख्त सजा दिलाने की सरकार से मांग कर रहे हैं।