यह ख़बर 08 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अमृतसर छेड़खानी मामले में डीआईजी बॉर्डर हटाए गए

खास बातें

  • पंजाब के तरण तारण में हुई एक एएसआई की हत्या के मामले में डीआईज बॉर्डर रेंज परमराज सिंह उमरांगल को हटा दिया गया है।
अमृतसर:

पंजाब के तरण तारण में हुई एक एएसआई की हत्या के मामले में डीआईज बॉर्डर रेंज परमराज सिंह उमरांगल को हटा दिया गया है।

उधर, अपनी बेटी से छेड़ख़ानी की शिकायत करने वाले एएसआई रविंदरपाल सिंह को भरे बाज़ार गोली मारनेवाले अकाली नेता रंजीत सिंह राणा अब 'अफसोस' जता रहा है। दूसरी ओर, अब इस सब पर सियासत शुरू हो गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

तरण तारन के अस्पताल में भर्ती एएसआई रवींद्रपाल सिंह के क़ातिल को अपने किए पर 'अफसोस' है। उसका कहना है कि लड़की से उसके साथी की बहस हुई और नौबत फायरिंग तक पहुंच गई... जो हुआ उसका अफसोस है।