यह ख़बर 01 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जालंधर : एएसआई की गोली मारकर हत्या

खास बातें

  • पंजाब के जालंधर में एएसआई गुरदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नेशनल हाइवे नंबर 1 पर यह हत्या की गई है।
जालंधर:

पंजाब के जालंधर में एएसआई गुरदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। नेशनल हाईवे नंबर 1 पर यह हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने एएसआई को गोली मार दी है। एएसआई गुरदेव सिंह हाइवे पेट्रोलिंग पर थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूचना के अनुसार जब एक गाड़ी हाथ दिखाए जाने के बाद भी नहीं रुकी तो एएसआई ने उसका पीछा किया। जब वह समीप पहुंचे और रुकने के लिए कहा तो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए।