यह ख़बर 27 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

राहुल की अध्यक्षता वाली समिति ने चुने पांच राज्य

खास बातें

  • कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी की अध्यक्षता में बनी चुनाव समन्वय समिति का ने पांच महत्वपूर्ण राज्यों का चयन कर लिया है जहां पर पार्टी 2014 के चुनाव में सबसे ज्यादा ध्यान देगी।
नई दिल्ली:

कांग्रेस पार्टी के महासचिव राहुल गांधी की अध्यक्षता में बनी चुनाव समन्वय समिति का ने पांच महत्वपूर्ण राज्यों का चयन कर लिया है जहां पर पार्टी 2014 के चुनाव में सबसे ज्यादा ध्यान देगी।

ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और कर्नाटक। इन राज्यों में 93 लोकसभा सीटें आती हैं। ओडिशा को छोड़कर यह सभी राज्य विपक्ष द्वारा शासित हैं। ओडिशा में बीजेडी की सरकार है।

समिति का कहना है कि वह पूरी तरह से अकेले ही यूपी में चुनाव लड़ेगी और जबकि बिहार में लालू प्रसाद यादव और राम विलास पासवान के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की योजना है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चयनित पांच राज्यों की संसदीय सीटों के लिए जल्द पार्टी अपने प्रत्याशियों का चयन करेगी।