यह ख़बर 01 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई दौरे पर, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

खास बातें

  • कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद राहुल की मुंबई की यह प्रथम यात्रा है।
मुंबई:

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद राहुल की मुंबई की यह प्रथम यात्रा है।

मध्य मुंबई में तिलक भवन स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश भी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सभी सांसद, विधायक और कॉरपोरेटर, पदाधिकारी तथा मुंबई की जिला इकाइयों के प्रमुख बैठक में शामिल हो रहे हैं। कृपाशंकर सिंह के इस्तीफे के बाद से मुंबई कांग्रेस इकाई पिछले एक साल से बगैर नेता के है। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पिछले साल स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।