यह ख़बर 25 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

सभी राज्य कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

खास बातें

  • राहुल गांधी आज सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वोत्तर राज्यों के कांग्रेस विधान मंडल दल के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
नई दिल्ली:

राहुल गांधी आज सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वोत्तर राज्यों के कांग्रेस विधान मंडल दल के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

पार्टी को मज़बूत करने की दिशा में राहुल गांधी की ये दूसरी बैठक होगी। दस दिन पहले भी राहुल गांधी ने इस तरह की बैठक की थी जिसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक कर कांग्रेस को मज़बूत करने पर विचार किया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के लोगों से राहुल पार्टी के सामने चुनौतियों और उनका समाधान ढूंढ़ने पर बातचीत कर रहे हैं।