Click to Expand & Play
खास बातें
- कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि राहुल गांधी को सरकार के बजाय संगठन में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।
नई दिल्ली: राहुल गांधी को केंद्र सरकार में शामिल होना चाहिए या पार्टी संगठन में बड़ी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए, इस बात लेकर आजकल बहस चल रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का कहना है कि राहुल गांधी को सरकार के बजाय संगठन में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।
एनडीटीवी के पॉलिटिकल एडिटर मनोरंजन भारती से ख़ास बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2014 के चुनाव में राहुल गांधी कांग्रेस में सबसे आगे रहेंगे।