यह ख़बर 12 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अदालत में पेश हुए राज ठाकरे, रद्द हुआ वारंट

खास बातें

  • मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ जारी वारंट बुधवार को उनके पेश होने के बाद रद्द कर दिया।
मुंबई:

मुंबई की एक अदालत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ जारी वारंट बुधवार को उनके पेश होने के बाद रद्द कर दिया।

यह मामला अक्टूबर, 2008 में उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा के एक कॉलेज में रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के दौरान हिंसा से जुड़ा हुआ है। यह वारंट राज ठाकरे के बांद्रा अदालत में पेश नहीं होने पर 10 जून को जारी किया गया था। ठाकरे आज अदालत में पेश हुए। इसके बाद वारंट रद्द कर दिया गया।

इस बीच, संबंधित घटनाक्रम में ठाकरे ने मामले में बरी किए जाने का अनुरोध किया और कहा कि कॉलेज में परीक्षा के दौरान जब हिंसा हुई, उस समय वह वहां मौजूद नहीं थे। उन्होंने यह दलील भी दी कि हिंसा में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अदालत ने बरी करने संबंधी ठाकरे के आवेदन पर अभियोजक से 1 जुलाई तक जवाब देने को कहा है। पुलिस ने नवंबर, 2009 में एमएनएस प्रमुख और पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोपपत्र में 31 गवाहों का जिक्र किया गया था, जिनमें 14 महाराष्ट्र के हैं।