यह ख़बर 14 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पेट में दर्द की शिकायत के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह एम्स में भर्ती

राजनाथ सिंह की फाइल तस्वीर

नई दिल्ली:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह को उनकी पेट में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह (63) को एम्स के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में रात करीब साढ़े आठ बजे भर्ती कराया गया। वह निगरानी में हैं।

सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में रहेंगे, इसलिए समय बचाने के लिए और लोगों की कम से कम असुविधा के लिए रात में जांच की गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com