यह ख़बर 11 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

इलाहाबाद में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर राजनाथ ने जताया अफसोस

खास बातें

  • इलाहाबाद में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर अफसोस व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त एहतियात बरती जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था।
नई दिल्ली:

इलाहाबाद में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर अफसोस व्यक्त करते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त एहतियात बरती जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

घटना की जांच की मांग करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं मानता हूं कि अगर पहले से ही रेलवे स्टेशन पर एहतियात बरती जाती तो इस हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा, इसके लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कल मची भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह भगदड़ प्लेटफॉर्म संख्या पांच और छह पर मची जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु थे। ये लोग महाकुंभ में संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद ट्रेन से वापस जाने के लिए वहां एकत्र हुए थे।