रांची : दो समुदायों के बीच हुई झड़पों के बाद शहर में निषेधाज्ञा लागू

रांची : दो समुदायों के बीच हुई झड़पों के बाद शहर में निषेधाज्ञा लागू

रांची:

झारखंड की राजधानी रांची में दो समुदायों के बीच हुई झड़पों के बाद सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। झड़प शुक्रवार की रात डोरंडा थाना क्षेत्र के मानिक टोला इलाके में हुई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शनिवार को हिनू चौक का दौरा किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने मानिक टोला में झुई झड़पों की पृष्ठभूमि में पुलिस महानिदेशक डी.के. पांडेय से इलाके में कड़ी निगरानी रखने को कहा।

रांची के उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात ही मानिक टोला इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी थी जबकि रांची में इसे शनिवार को लागू किया गया है। इसके तहत जुलूस और समूहों में एकत्र होना निषिद्ध है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कुमार ने बताया कि कम से कम 60 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति अब ‘नियंत्रण’ में है। क्षेत्र में शुक्रवार रात से ही झड़प की छिट-फुट घटनाएं हो रही हैं।