यह ख़बर 29 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मंत्री का रिश्तेदार रेप के आरोप में गिरफ्तार

खास बातें

  • उत्तर प्रदेश के एक मंत्री के संबंधी को कथित तौर पर दिल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
गाजियाबाद:

उत्तर प्रदेश के एक मंत्री के संबंधी को कथित तौर पर दिल्ली की एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने इस महिला के साथ 23 जनवरी को कथित तौर पर चलती कार में दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एमएम बेग ने बताया, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि लक्ष्मी देवी नाम की एक महिला ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने गाजियाबाद बुलाया। जब वह पुराने बस स्टैंड पहुंची, तो लक्ष्मी ने उसे एक कार में बैठने को कहा, जिसमें पहले से तीन या चार लोग बैठे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से तीन लोगों ने कथित तौर पर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे मुरादनगर के जंगलों में फेंक दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद शुक्रवार रात सुनील त्यागी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सुनील त्यागी महेंद्र त्यागी नाम के व्यक्ति का पुत्र है, जो उत्तर प्रदेश के एक मंत्री के बहनोई थे। बेग ने मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया। त्यागी को यहां की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com