यह ख़बर 14 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दस साल की लड़की से उसके पड़ोसी ने छत पर किया बलात्कार

नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली में बुधवार रात 10 साल की एक लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, फतेहपुर बेरी के आयानगर में लड़की जिस मकान में अपने परिवार के साथ रह रही थी, उसी मकान में आरोपी वेदप्रकाश भी किराये पर रहता था। रात में जब लड़की को छत पर सोते हुए छोड़ उसके माता-पिता किसी काम से नीचे कमरे में गए तब वेदप्रकाश वहां पहुंचा और उसने कथित रूप से उसके साथ मुंह काला किया। उसने लड़की को इसके बारे में किसी को बताने पर दुष्परिणाम की धमकी दी। वह वहां से भाग गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस के मुताबिक, जब लड़की के माता-पिता छत पर वापस गए तब लड़की ने उन्हें सारी बात बता दी। वे उसे अस्पताल ले गए जहां से उसे एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया । उसकी हालत सामान्य बताई गई है। मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई है।