यह ख़बर 02 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जम्मू में दलित से गैंगरेप, पुणे में छह साल की बच्ची को रेप के बाद फेंका

खास बातें

  • जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में एक दलित लड़की का गैंगरेप किया गया है, वहीं पुणे में छह साल की बच्ची को रेप के बाद फेंका गया।
राजौरी/पुणे:

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में एक दलित लड़की का गैंगरेप किया गया है। पीड़ित लड़की के मुताबिक, वह घर से बाहर पानी लाने के लिए गई थी। इसी दौरान तीन लड़के उसका पीछा करने लगे और इसके बाद वह उसे एक दुकान में ले गए और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

उधर, पुणे के हडापसर उपनगर क्षेत्र में एक युवक ने छह साल की एक लड़की से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि यह लड़की एक मैदान में पड़ी मिली। उसे राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। बाद में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल ने संवाददाताओं को बताया, आरोपी पास के एक कॉलेज का छात्र है। उसे एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षा कारणों से अपने घर के बाहर लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पकड़ा गया।