जानिए, असम की बीजेपी विधायक व अभिनेत्री अंगूरलता डेका को, जो सोशल मीडिया पर हैं चर्चित

जानिए, असम की बीजेपी विधायक व अभिनेत्री अंगूरलता डेका को, जो सोशल मीडिया पर हैं चर्चित

पीएम मोदी के साथ असम में एक रैली के दौरान अंगूरलता...

नई दिल्ली:

फिल्मों और थिएटर की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बाद राजनीति में आईं असम की विधायक अंगूरलता डेका की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि अंगूरलता एक अभिनेत्री भी हैं और उनके चुनाव जीतने के बाद से ही लोगों ने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कर दी और उनकी खूबसूरती पर कमेंट करने लगे। कई कमेंट तो काफी अश्लील भी हैं। इतना ही नहीं इसमें फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी शामिल हैं।
 


विरोधियों के साथ-साथ फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा भी खुद को पीछे नहीं रख सके और एक ट्वीट कर कहा, 'यदि एमएलए ऐसे दिखने लगे तो समझो राजनीति में अच्छे दिन आ गए। थैंक यू अंगूरलताजी। थैंक यू मोदी जी। पहली बार मुझे पॉलिटिक्स अच्छी लगी।'
हालांकि वर्मा ने बात बिगड़ती देख, फिर ट्वीट कर कहा, 'अंगूरलताजी पर किए गए अपने कमेंट के बारे में मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं उनकी प्रशंसा कर रहा था...क्योंकि ज्यादातर एमएलए खूबसूरत नहीं दिखते..यह अपने आप में बदलाव है...।'

कौन हैं अंगूरलता डेका
विधायक अंगूरलता डेका ने असम के बतद्रोवा से भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के गौतम बोरा को हराया है। अंगूरलता डेका मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह कई बंगाली व असमिया फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अंगूरलता एक्टिंग के अलावा फिल्में भी डायरेक्ट करती हैं।

अंगूरलता के पति भी हैं एक्टर
अंगूरलता डेका की शादी असमिया फिल्म एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट आकाशदीप से हुई है। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। अंगूरलता इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com