यह ख़बर 05 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

तरक्की में आरक्षण : यूपी के 18 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

खास बातें

  • प्रमोशन में आरक्षण का विरोध समाजवादी पार्टी तो कर ही रही है, लेकिन इसके विरोध में यूपी के कर्मचारी भी उतर गए हैं। राज्य के तकरीबन 18 लाख सरकारी कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं।
लखनऊ:

प्रमोशन में आरक्षण का विरोध समाजवादी पार्टी तो कर ही रही है, लेकिन इसके विरोध में यूपी के कर्मचारी भी उतर गए हैं। राज्य के तकरीबन 18 लाख सरकारी कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं।

सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के बैनर तले ये कर्मचारी केंद्र सरकार के बिल के प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। खास बात यह है कि राज्य की दो प्रमुख पार्टियां भी इस मुद्दे पर साफ बंटी हुई नजर आ रही हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण देने के प्रावधान वाले प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी थी।