मुंबई : मारपीट के विरोध में केईएम अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर गए

मुंबई : मारपीट के विरोध में केईएम अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर गए

मुंबई:

मुंबई के केईएम अस्पताल के रेज़िडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। कल डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद से ये हड़ताल पर हैं।

मामला एक डेंगू के मरीज़ को अस्पताल में भर्ती करने से शुरू हुआ। कल डेंगू से पीड़ित एक मरीज़ बहुत बुरी हालत में अस्पताल में आया। उस वक़्त आईसीयू में कोई बिस्तर खाली नहीं था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आरोप है कि जब डॉक्टरों ने मरीज़ के परिजनों को बिस्तर नहीं होने की बात बताई तो उन्होंने डॉक्टरों पर हमला कर दिया, जिसके बाद डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए। पूरे राज्य के डॉक्टर काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करेंगे।