जानिये, कांग्रेस के अमिताभ बच्‍चन पर निशाना साधने के बाद ऋषि कपूर ने दागा कौन सा 'ट्वीट बम'

जानिये, कांग्रेस के अमिताभ बच्‍चन पर निशाना साधने के बाद ऋषि कपूर ने दागा कौन सा 'ट्वीट बम'

ऋषि कपूर (फाइल फोटो)

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का कांग्रेस पार्टी के साथ शुरू हुआ 'शीत युद्ध' खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा। नेहरू-गांधी परिवार को लेकर 'चिंटू' के ट्वीट के बाद दोनों पक्षों को ओर से एक-दूसरे पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की ओर से बॉलीवुड सुपरस्‍टार अमिताभ बच्चन को लेकर दिए गए बयान पर ऋषि कपूर ने नया 'ट्वीट बम'  दागा है।


उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म अमर अकबर एंथनी का एक पोस्टर लगाते हुए कहा है कि 'अगर किसी तरीके से विनोद खन्ना को भी उलझा लें तो फिर वे लोग मिलकर अमर अकबर एंथनी गीत भी गा सकते हैं।'

दरअसल इस मामले की शुरुआत ऋषि कपूर की ओर से नेहरू-गांधी परिवार पर देश के पुल-एयरपोर्ट-रोड आदि का नामकरण किए जाने पर सवाल उठाने से हुई। इसका जवाब  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाहाबाद के एक सुलभ शौचालय का नामकरण 'ऋष‍ि कपूर शौचालय' पर करके दिया।

ऋषि कपूर भी भला कैसे चुप रहने वाले थे। उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं। कम से कम मैं किसी के कुछ काम तो आऊंगा। ये लोग (कांग्रेस समर्थक) किसी के काम के नहीं हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि सुलभ शौचालय का नाम मेरे नाम पर रखा गया है, क्योंकि यह फिलहाल प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना है।' इसके साथ ही ऋषि ने यह भी कहा कि वह नेहरू-गांधी परिवार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अपने परिवार के लोगों के नाम भुनाने वाले लोगों से उन्हें दिक्कत है।

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com