यह ख़बर 18 सितंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

अजीत सिंह समर्थकों की दिल्ली में पानी सप्लाई रोकने की धमकी

नई दिल्ली:

दिल्ली में पानी की सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है। मुरादनगर में वॉटर रेगुलेटर पर राष्ट्रीय लोकदल और भारतीय किसान यूनियन के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में पानी की सप्लाई रोकने की धमकी दी। ये लोग दिल्ली में अजित सिंह का बंगला खाली कराए जाने से नाराज हैं। इससे पहले दिल्ली के नजदीक मुरादनगर में अजित सिंह के समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। मुरादनगर में हजारों की संख्या में किसानों के साथ−साथ आरएलडी के कार्यकर्ता जुटे।

दरअसल, अपने नेता अजित सिंह का दिल्ली में बंगला खाली कराए जाने और बंगले का बिजली−पानी का कनेक्शन काटे जाने से ये लोग काफी नाराज थे। किसानों ने जब पथराव शुरू किया तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मोदीनगर से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुदेश शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। इसके कारण एनएच 58 पर भारी जाम का लोगों को सामना करना पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखकर अजित सिंह से घर खाली कराने का विरोध किया है। वह चाहते हैं कि यहां चौधरी चरण सिंह का स्मारक बने। सरकार अजित सिंह को घर खाली करने का नोटिस दे चुकी है।