दिल्ली विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक को मार्शल के जरिये सदन से निकाला गया

दिल्ली विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक को मार्शल के जरिये सदन से निकाला गया

बीजेपी विधायक ओपी शर्मा

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष पर आलोचनात्मक टिप्पणी करने के बाद बीजेपी विधायक ओपी शर्मा को मार्शल के जरिये से सदन से निकाल दिया गया।

बीजेपी विधायक ने जब विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल की आलोचना की, तो उन्होंने मार्शल को शर्मा को सदन से निकालने का आदेश दिया। बीजेपी विधायक की टिप्पणियां रिकार्ड से हटा दी गईं।

इससे पहले, शर्मा ने आप विधायक अलका लांबा पर हमला किया। लांबा ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग पर दिल्ली सरकार की शक्तियां छीनने का आरोप लगाया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के दो दिन का विशेष सत्र पिछले हफ्ते राज्य सरकार और उप राज्यपाल के अधिकारों पर केंद्रीय गृहमंत्रालय से जारी अधिसूचना पर विचार करने के लिए आहूत किया गया है। केंद्रीय अधिसूचना में नौकरशाहों की नियुक्ति और पुलिस एवं लोक व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर उपराज्यपाल को पूर्ण अधिकार दिया गया है।