यह ख़बर 23 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सहारनपुर में विवाहिता से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

खास बातें

  • सहारनपुर जिले में थाना नकुड़ के अंतर्गत एक विवाहिता से दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने गांव के ही दो लोगों को नामजद किया है।
सहारनपुर:

सहारनपुर जिले में मंगलवार को थाना नकुड़ के अंतर्गत एक विवाहिता से दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। महिला ने गांव के ही दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि थाना नकुड के अम्बेहटा कस्बे में एक विवाहिता घर में अकेली थी, तथी गांव के ही दो युवक उसके घर में घुस आए और उससे मुंह काला किया। विवाहिता का पति जब घर लौटा, तो उसने आपबीती पति को बताई। विवाहिता ने दो लोगों को नामजद किया है। विवाहिता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com