यह ख़बर 24 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

साईं बाबा के बाद कौन? उत्तराधिकारी को लेकर अटकलें

खास बातें

  • सत्य साईं बाबा की बिगड़ती हालत के बीच अटकलें जारी हैं कि सामाजिक कल्याण गतिविधियों का प्रबंधन करने वाले साईं केंद्रीय ट्रस्ट का संचालन कौन करेगा।
पुट्टपर्थी:

सत्य साईं बाबा के स्वास्थ्य को लेकर अनिश्चितता के बीच इस बात को लेकर अटकलें जारी हैं कि देश-विदेश में सामाजिक कल्याण गतिविधियों का प्रबंधन करने वाले सत्य साईं केंद्रीय ट्रस्ट का संचालन कौन करेगा। सत्य साईं ट्रस्ट को हमेशा से ही सेवा गतिविधि के लिए जाना जाता है और इसने अनंतपुर और आंध्र प्रदेश के अन्य सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति को लेकर काफी काम किया है। इसके अलावा ट्रस्ट पुट्टपर्थी और बेंगलुरु में आधुनिक सुविधा संपन्न अस्पताल संचालित करने के साथ ही पूरे देश में स्वास्थ्य केंद्र संचालित करता है। इसके साथ ही ट्रस्ट देश के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा संस्थान संचालित करता है। साईं बाबा के बाद ट्रस्ट की गतिविधियों का प्रबंधन कौन करेगा और सामाजिक कार्यों का क्या होगा, क्या ऐसे कार्य रुक जाएंगे या जारी रहेंगे, ये कुछ ऐसे प्रश्न हैं जो आध्यात्मिक नेता के अनुयायियों के मन में उठ रहे हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
अन्य खबरें