यह ख़बर 30 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

लेखक सलमान रुश्दी, फिल्मकार दीपा मेहता की कोलकाता यात्रा रद्द

खास बातें

  • रुश्दी अपनी प्रसिद्ध किताब 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' पर फिल्म बनाने वाली निर्देशक दीपा मेहता के साथ भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा के क्रम में कोलकाता जाने वाले थे। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
कोलकाता:

लेखक सलमान रुश्दी की कोलकाता यात्रा अंतिम क्षणों में रद्द हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस और राज्य सरकार के दबाव के चलते उनकी यात्रा रद्द की गई है।

रुश्दी अपनी प्रसिद्ध किताब 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' पर फिल्म बनाने वाली निर्देशक दीपा मेहता के साथ भारत के शहरों की यात्रा पर हैं। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। रुश्दी ने मुंबई और दिल्ली की यात्रा पूरी कर ली है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वह कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में फिल्म वितरकों द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को दीपा मेहता के साथ मिलकर संबोधित करने वाले थे। कोलकाता एयरपोर्ट पर आज सुबह करीब 200 मुस्लिम प्रदर्शनकारियों ने रुश्दी के प्रस्तावित आगमन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।