यह ख़बर 16 अक्टूबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

शशि थरूर के प्रति अब भी बहुत भरोसा है : दिग्विजय सिंह

शशि थरूर की फाइल तस्वीर

बेंगलुरु:

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पार्टी के लोगों में शशि थरूर के प्रति अब भी काफी भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के कारण थरूर को पार्टी प्रवक्ता पद से हाथ धोना पड़ा था।

दिग्विजय ने कहा, वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। सिर्फ एक चीज हुई है कि वह प्रवक्ता की सूची से बाहर हो गए हैं... बस इतना ही... इसलिए, हमारे लिए कांग्रेस के लोगों में शशि थरूर के प्रति अब भी काफी भरोसा है।

कांग्रेस ने थरूर को पार्टी प्रवक्ता पद से हटा दिया और थरूर ने 'कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता' की तरह इसे स्वीकार किया, लेकिन कहा कि उन्हें अपना दृष्टिकोण बताने का मौका नहीं मिला। दिग्विजय ने कहा कि थरूर बहुत नामचीन शख्सियत हैं और केरल से पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने कहा, वह देश के जाने-माने लेखकों में हैं। वह एक प्रतिष्ठित राजनयिक रहे हैं, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में काम किया है।

एक्जिट पोल में हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर कांग्रेस को मिल रही हार के बारे में पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा, आप 19 (अक्टूबर) को जानेंगे, एक्जिट पोल को मैं नहीं मानता।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com