यह ख़बर 06 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ग्रेटर नोएडा : चार लोगों ने स्कूली छात्रा को अगवाकर कार में किया गैंगरेप

खास बातें

  • 4 मार्च से लड़की अपने घर से लापता थी और मंगलवार को पुलिस ने लड़की को एक छोटे जंगल से बरामद किया। पीड़ित का कहना है कि उसे चार लोगों ने वहां पर फेंका था। माना जा रहा है कि यही चार लोग बलात्कार के आरोपी हैं।
नई दिल्ली:

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में चार लोगों ने एक स्कूल जाने वाली लड़की से चलती कार में बलात्कार कर सुनसान इलाके में फेंक दिया।

4 मार्च से लड़की अपने घर से लापता थी और मंगलवार को पुलिस ने लड़की को एक छोटे जंगल से बरामद किया। पीड़ित का कहना है कि उसे चार लोगों ने वहां पर फेंका था। माना जा रहा है कि यही चार लोग बलात्कार के आरोपी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों से पीड़ित लड़की एक को जानती थी जिसकी वजह से वह कार में बैठ गई। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य अभी फरार बताए जा रहे हैं।
 
गौरतलब है कि आज ही संसद में पेश एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी और मध्य फरवरी के बीच दिल्ली में 181 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो एक दिन में चार लड़कियों से रेप के मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं, इस काल में पिछले वर्ष यह आंकड़ा मौजूदा आंकड़े का आधा था।