नीमच में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, 28 महिलाएं, 12 पुरुष गिरफ्तार

नीमच में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, 28 महिलाएं, 12 पुरुष गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र

नीमच (मध्य प्रदेश):

पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कथित सेक्स रैकेट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार रात छापे की बड़ी कार्रवाई करते हुए चल्दू गांव के करीब सड़क किनारे स्थित एक ढाबे के पीछे से नौ नाबालिग लड़कियों सहित 28 महिलाओं और 12 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभिषेक दीवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित ढाबों और अन्ये स्थानों पर चलाए जा रहे कथित सेक्स कारोबार के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चल्दू गांव के निकट सड़क किनारे चल रहे ढाबे के पीछे सेक्स रैकेट चलाए जाने को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों से कार्रवाई के निर्देश दिए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, इस छापे में पुलिस टीम ने मौके से नौ नाबालिग लड़कियों सहित 28 महिलाएं तथा 12 पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जो वहां अवैध सेक्स कारोबार में लिप्त थे। दीवान ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को जीरन पुलिस थाने लाया गया है, जहां उनके खिलाफ अनैतिक देहव्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।