यह ख़बर 02 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कोयला मंत्री जायसवाल ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी

खास बातें

  • जायसवाल ने महिलाओं को लेकर अभद्र बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शादी जैसे-जैसे पुरानी होती है, उसका मजा कम होता जाता है।
नई दिल्ली:

कोल आवंटन को लेकर पहले ही विवादों में घिरे कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल अब नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने महिलाओं को लेकर अभद्र बयान दिया है। जायसवाल ने कहा है कि शादी जैसे-जैसे पुरानी होती है उसका मजा कम होता जाता है।

केंद्रीय मंत्री के इस बयान का विरोध भी शुरू हो चुका है। कानपुर में महिला संगठनों ने कोयला मंत्री का पुतला फूंका है। यहां महिला संगठनों ने बड़े चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दूसरी ओर जायसवाल ने एनडीटीवी पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने यह बात टी-20 में भारत की पाकिस्तान पर हुई जीत के संदर्भ में कही थी।