मराठा शासक को राज्यसभा के लिए नामित करने पर पवार ने फडणवीस पर निशाना साधा

मराठा शासक को राज्यसभा के लिए नामित करने पर पवार ने फडणवीस पर निशाना साधा

शरद पवार का फाइल फोटो

कोल्हापुर:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने छत्रपति शिवाजी और साहू महाराज के वंशज संभाजी राजे को राज्यसभा के लिए नामित करने को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। हालांकि, फडणवीस ने कहा कि संभाजी के मनोनयन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह छत्रपति के महज एक 'सेवक'  हैं। संभाजी एक सामाजिक कार्यकर्ता और मराठा आरक्षण अभियान का चेहरा रहे हैं।

पवार ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि छत्रपति ने पेशवाओं (मराठा शासनकाल में प्रधानमंत्री) की नियुक्ति की थी। पेशवा के शासन के दौरान फडणवीस (पेशवा के शासनकाल में एक मंत्रिपद) ने कभी भी एक 'छत्रपति' की नियुक्ति नहीं की थी। लेकिन इस मामले में (संभाजी राजे को राज्यसभा में भेजने) पेशवा ने 'छत्रपति' की नियुक्ति की है।'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com